फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Record: भारतीय रेलवे के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज, महज एक मिनट में हुई 31814 सीटों की बुकिंग

Wed, 04 Jun 2025 06:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railway Record: भारतीय रेलवे ने 22 मई 2025 के दिन एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर ने इस दिन महज एक मिनट के दौरान ही 31,814 टिकटों की बुकिंग की, जो एक नया रिकॉर्ड है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने 22 मई 2025 के दिन एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर ने इस दिन महज एक मिनट के दौरान ही 31,814 टिकटों की बुकिंग की, जो एक नया रिकॉर्ड है। रेलवे ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि नया रिकॉर्ड इस बात का सबूत है कि हमने बीते वर्षों में अपनी ई-टिकटिंग के ढांचे को किस हद तक बेहतर बनाया है।

विज्ञापन


रेलवे ने यह यह मील का पत्थर एक बड़े डिजिटल ओवरहाल के बाद हासिल की है। जिसका उद्देश्य बॉट-संचालित, अनधिकृत बुकिंग को रोकना और वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए पहुंच को बढ़ाना है।

रेलवे ने कहा कि टिकट बुकिंग प्रणाली में एआई को अपनाने के बाद बुकिंग प्रक्रिया में धांधली कम करने में सहायता मिली। पहले अधिक कीमतों वाले तत्काल खिड़की में फर्जी बुकिंग देखने को मिलती थी। धोखाधड़ी विरोधी उपायों के तहत भारतीय रेलवे ने 2.5 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध यूजर आईडी को निष्क्रिय किया है। इनमें से कई अकाउंट ऑटोमेटड टूल का दुरुपयोग करने वाले एजेंटों से जुड़े थे। 

आधार सत्यापन की शुरूआत

अधिक निगरानी करने के लिए रेलवे ने आधार आधारित सत्यापन प्रोटोकॉल शुरू किया है। इसके तहत यूजर को अब तत्काल टिकट बुक करने से पहले आधार नंबर डालने पड़ता है। औसत दैनिक उपयोगकर्ता लॉगिन 19.5% बढ़कर 82.57 लाख हो गया है। यह पिछले साल 69.08 लाख था। अब आरक्षित टिकट बुकिंग में ई-टिकट की 86.38% हिस्सेदारी है, जो डिजिटलीकरण के विस्तार को दर्शाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें