अब आप हर महीने रेल यात्रा के लिए 6 से ज्यादा टिकट बुक कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (आईआरसीटीसी) ने इस सुविधा की घोषणा कर दी है। हालांकि ऐसा करने के लिए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा।
लेकिन अगर आधार से आपने अपना अकाउंट लिंक नहीं किया तो फिर अभी मिल रही 6 टिकट बुक करने की सुविधा जारी रहेगी। यह सुविधा 1 नवंबर से शुरू हो गई है।
ट्वीट करके दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने कहा है कि आधार से लिंक कराने के बाद भी यूजर एक महीने में 12 से ज्यादा टिकट बुक नहीं करा सकेंगे। गौरतलब है कि इस समय सरकार की ओर से आधार को कल्याणकारी योजनाओं में जरूरी करने के अलावा सिम कार्ड, बैंक खाता समेत तमाम चीजों में आधार को जरूरी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।
No #Aadhaar verification required for booking up to 6 tickets in a month. pic.twitter.com/mrXMmtBDsx— IRCTC (@IRCTC_Ltd) November 1, 2017
No #Aadhaar verification required for booking up to 6 tickets in a month. pic.twitter.com/nOejPzvFpK— IRCTC (@IRCTC_Ltd) November 1, 2017