Radiant Cash Management IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 104 रुपे प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग सपाट ढंग से 99 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ही हुई।
रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयरों की बुधवार को बाजार में 10 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हुई। कंपनी का इश्यू प्राइस 99 रुपये था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 104 रुपे प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग सपाट ढंग से 99 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ही हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रे मार्केट में तीन जनवरी को कंपनी के शेयरों पर छह रुपये का प्रीमियम मिलने की अटकलें लगाई जा रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि कंपनी का इश्यू 23 दिसंबर को खुलकर 27 दिसंबर को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 53% ही सब्सक्राइब किया था। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व इश्यू का भाग सिर्फ 20% ही भर पाया था। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बाॅयर्स के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब कर लिया गया था। आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व सेगमेंट 66% सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 388 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।