फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LNG: कतर एनर्जी ने मिसाइल हमलों के बाद एलएनजी आपूर्ति अनुबंधों पर फोर्स मेज्योर घोषित किया, जानिए क्या मतलब

Wed, 25 Mar 2026 02:33 PM IST
Kumar Vivek बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कतर एनर्जी के रास लाफान उत्पादन केंद्र पर मिसाइल हमले के बाद कंपनी ने इटली, चीन और अन्य देशों की एलएनजी आपूर्ति पर 'फोर्स मेज्योर' घोषित कर दिया है। ऊर्जा क्षेत्र में आए इस बड़े संकट और इसके कारणों की पूरी जानकारी के लिए यह खबर अभी पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर एनर्जी ने इटली, बेल्जियम, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ एलएनजी आपूर्ति अनुबंधों पर फोर्स मेजर घोषित कर दिया है। यह घोषणा उसके रास लाफान उत्पादन केंद्र को हुए भारी नुकसान के बाद की गई है। 'फोर्स मेज्योर' (Force Majeure) एक कानूनी शब्द है, जिसका सीधा और सरल मतलब है- 'ऐसी परिस्थिति जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता' या 'ईश्वरीय घटना' (Act of God)। आसान भाषा में समझें तो यह किसी अनुबंध में एक ऐसी शर्त होती है, जो दोनों पक्षों को तब जिम्मेदारियों से मुक्त कर देती है जब कोई ऐसी अनहोनी हो जाए जो किसी के बस में न हो।

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि 18 और 19 मार्च को हुए मिसाइल हमलों से उसके रास लाफान उत्पादन केंद्र को भारी नुकसान हुआ है। रास लाफान कतर के प्रमुख ऊर्जा उत्पादन केंद्रों में से एक है। इन हमलों में दो एलएनजी ट्रेन और एक गैस-टू-लिक्विड्स (जीटीएल) ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गए। इस क्षति के कारण कंपनी को अपने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को एलएनजी की आपूर्ति में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। कतर एनर्जी ने कहा कि वह अपने परिचालन पर हुए पूर्ण प्रभाव का आकलन कर रही है। साथ ही, कंपनी प्रभावित सुविधाओं की मरम्मत के लिए आवश्यक समय-सीमा का भी मूल्यांकन कर रही है। यह स्थिति वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति शृंखला के लिए चिंता का विषय बन गई है।

आपूर्ति पर असर

फोर्स मेजर की घोषणा से इटली, बेल्जियम, दक्षिण कोरिया और चीन को एलएनजी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इन देशों को अब वैकल्पिक स्रोतों से गैस प्राप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे। कतर एनर्जी ने अभी तक मरम्मत कार्य पूरा होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। इस घटना से ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें