वित्तीय वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही में टाटा पावर के समेकित मुनाफे में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने अपने वित्तीय परिणामों में क्या-क्या बताया है आइए जानते हैं, विस्तार से।
टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर ने मंगलवार को अपने वित्तीय परिणाम जारी किए। कंपनी ने बताया है कि चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4 प्रतिशत कम होकर 996 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की आखिरी तिमाही में कंपनी का यह मुनाफा 1043 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
कंपनी ने अपने वित्तीय परिणामों में बताया है कि परिचालन से उसका राजस्व मार्च तिमाही में 13% कम होकर 14900 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 17,096 करोड़ रुपये था।