फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q4 Results: मार्च तिमाही में इंडिगो का मुनाफा 106% बढ़ा; आईटीसी ने किया ये बड़ा एलान

Thu, 23 May 2024 05:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q4 Results: समीक्षाधीन तिमाही के लिए इंडिगो एयरलाइन का यात्री टिकट राजस्व सालाना आधार पर 25% बढ़कर 15,601 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का सहायक राजस्व (Ancillary Rrevenues) सालाना आधार पर 19% बढ़कर ₹1,719 करोड़ तक बढ़ गया। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की अन्य आय सालाना आधार पर 55% बढ़कर 680 करोड़ हो गया।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 106 प्रतिशत बढ़कर 1,895 करोड़ रुपये पर पहुंच गय। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 919 करोड़ रुपये था। रिपोर्टिंग तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹17,825 करोड़ हो गया।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्या बोले?

आंकड़े जारी करने के बाद इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने कहा, "हमारी रणनीति के मजबूत क्रियान्वयन से हमें लगातार परिणाम मिले हैं क्योंकि हमने उन लक्ष्यों को हासिल किया जो हमने साल की शुरुआत में एक टीम के रूप में अपने लिए निर्धारित किए थे।"

विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि वह इस साल व्यस्ततम मार्गों पर उड़ानों में बिजनेस क्लास की शुरुआत करेगी। उत्पाद की पेशकश, लॉन्च की तारीख और मार्गों पर विवरण अगस्त में इसकी 18वीं वर्षगांठ के आसपास जारी किया जाएगा। 

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा, "भारत में व्यापारिक यात्रा को फिर से परिभाषित करने के लिए एक अभूतपूर्व कदम के रूप में, भारत की सबसे पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो ने भारत के सबसे व्यस्त और व्यावसायिक मार्गों के लिए एक विशेष प्रकार का व्यावसायिक उत्पाद लॉन्च करने की योजना की घोषणा की गई है।" 
विज्ञापन


इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि कंपनी लगातार नई सेवाओं की पेशकश पर ध्यान दे रही है।  हमारा मानना है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, ऐसे में यह हमारा सौभाग्य है कि हम न्यू इंडिया को चुनने के लिए और भी अधिक विकल्प उपलब्ध कराएं। हम इंडिगो के विकास और रणनीति में इस नए चरण और विशेष उत्पाद से उत्साहित हैं और लोगों और आकांक्षाओं को जोड़कर राष्ट्र को नई उड़ान देने का लक्ष्य रखते हैं।

समीक्षाधीन तिमाही के लिए, एयरलाइन का यात्री टिकट राजस्व सालाना आधार पर 25% बढ़कर 15,601 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का सहायक राजस्व (Ancillary Rrevenues) सालाना आधार पर 19% बढ़कर ₹1,719 करोड़ तक बढ़ गया। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की अन्य आय सालाना आधार पर 55% बढ़कर 680 करोड़ हो गया।

आईटीसी ने किया FY24 में 17,162.99 करोड़ रुपये का लाभांश देने का एलान

आईटीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 के लिए 7.50 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की घोषणा की है। इसके साथ ही 29 जनवरी को घोषित 6.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के साथ एफएमसीजी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए कुल 13.75 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का एलान किया। इस तरह, आईटीसी वित्तीय वर्ष 2024 में कुल 17,162.99 करोड़ रुपये लाभांश देगी। इसमें फरवरी 2024 में भुगतान किया गया 7,799.45 करोड़ रुपये का लाभांश शामिल है।

आईटीसी के मार्च तिमाही के आंकड़ों के अनुसार एकल शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 1.3 फीसदी घटकर 5,020.20 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 5,086.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें