फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q3 Results: एचडीएफसी बैंक का मुनाफा मामूली रूप से बढ़कर 16736 करोड़ रुपये हुआ, आंकड़े जारी

Wed, 22 Jan 2025 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q3 Results: एचडीएफसी बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर कुल आय बढ़कर 87,460 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 81,720 करोड़ रुपये थी। बैंक ने अपने वित्तीय परिणामों में और क्या बताया, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक की तीसरी तिमाही के नतीजे। - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को बताया कि दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ मामूली दो प्रतिशत बढ़कर 16,736 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 16,373 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर कुल आय बढ़कर 87,460 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 81,720 करोड़ रुपये थी।

समेकित आधार पर बैंक का लाभ भी मामूली सुधार के साथ 17,258 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,657 करोड़ रुपये हो गया। समेकित कुल आय पिछले वर्ष की अक्टूबर-नवंबर तिमाही के अंत में 1,15,016 करोड़ रुपये से घटकर 1,12,194 करोड़ रुपये रह गई।
विज्ञापन


परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दिसंबर 2024 के अंत तक सकल ऋण का 1.42 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 1.26 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

शुद्ध एनपीए या खराब ऋण 2023 में 0.31 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 0.46 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें