फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q2 Results: मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड का मुनाफा 28.3 फीसदी बढ़ा, सेनको गोल्ड के राजस्व में हुई 16% की वृद्धि

Thu, 13 Nov 2025 02:43 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 59.56% बढ़कर ₹429.81 करोड़ हो गया और राजस्व 28.38% बढ़कर ₹2,712.13 करोड़ पर पहुंचा। वहीं सेनको गोल्ड लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में चार गुना वृद्धि के साथ 48.8 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुथूट पप्पाचन ग्रुप की प्रमुख एनबीएफसी मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी कंसोलिडेटेड एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर ₹55,707.53 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि कर-पश्चात लाभ (पीएटी) ₹630.36 करोड़ रहा।

दूसरी तिमाही में कंपनी ने किया बेहतर प्रदर्शन

दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस दौरान पीएटी 59.56% बढ़कर ₹429.81 करोड़ हो गया। वहीं राजस्व 28.38% बढ़कर ₹2,712.13 करोड़ पर पहुंचा। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि अनुशासित संचालन और ग्राहकों के प्रति बढ़ते भरोसे का परिणाम है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GDP Growth: 'भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकती है', मूडीज रेटिंग्स ने किया दावा

सेनको गोल्ड के शुद्ध लाभ में हुई चार गुना वृद्धि 

सेनको गोल्ड लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में चार गुना वृद्धि के साथ 48.8 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। यह सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के बावजूद बेहतर मार्जिन और हीरे के आभूषणों की अधिक मांग के कारण हुई। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 12.1 करोड़ रुपये था।

तिमाही के लिए समेकित राजस्व वर्ष-दर-वर्ष 2 प्रतिशत बढ़कर 1,536.1 करोड़ रुपये हो गया, जबकि समायोजित ईबीआईटीडीए 30 प्रतिशत बढ़कर 106.5 करोड़ रुपये हो गया। 30 सितंबर को समाप्त छमाही में समेकित राजस्व 16 प्रतिशत बढ़कर 3,362.3 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व 2,904.4 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें