फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल से देश के इन रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी मॉल जैसी सुविधाएं, खुलेंगे मल्टीप्लेक्स-रिटेल स्टोर्स

Fri, 14 Dec 2018 06:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Habibganj Railway Station Model - फोटो : ISRDC
विज्ञापन

भारतीय रेल जल्द ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए मल्टीप्लेक्स और ब्रांडेड रिटेल स्टोर्स खोलने जा रहा है। इन मल्टीप्लेक्स में यात्री अपनी पसंद की मूवी और स्टोर्स पर शॉपिंग कर सकेंगे। इसकी शुरुआत भी देश के दो रेलवे स्टेशनों से होने जा रही है। 

विज्ञापन


इन कंपनियों से हो रही है बातचीत

इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) पीवीआर सिनेमा, बिग बाजार और शॉपर्स स्टॉप से बातचीत कर रही है। फिलहाल इसके लिए गुजरात में स्थित गांधीनगर रेलवे स्टेशन और मध्यप्रदेश के भोपाल में बन रहे हबीबगंज के नए स्टेशन को इसके लिए चुना जाएगा। 

आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस के लोहिया ने कहा कि पीवीआर जल्द ही गांधीनगर रेलवे स्टेशन के कॉनकार्स पर मल्टीप्लेक्स खोलेगा। वहीं बिग बाजार और शॉपर्स स्टॉप भी ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं। जल्द ही तीनों कंपनियां हबीबगंज स्टेशन का दौरा करेंगी। 
विज्ञापन


2019 की शुरुआत में पूरा होगा काम

गांधीनगर व हबीबगंज रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है। लोहिया ने कहा कि दोनों रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य सही गति से चल रहा है। हमें उम्मीद है कि दोनों रेलवे स्टेशन अगले साल जनवरी अंत तक या फरवरी की शुरुआत तक तैयार हो जाएंगे। 

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बनेगा पांच सितारा होटल

वहीं, गांधीनगर रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट में परिसर के ऊपर एक पांच सितारा होटल के निर्माण की योजना है। यहां भी यात्रियों को किसी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों के लिए यहां लगभर 600 सीट लगाई जाएंगी। स्टेशन परिसर के ईपर बने पांच सितारा होटल में तीन सौ कमरे होंगे, इससे पर्यटकों व व्यवसायियों के लिए काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर भविष्य में गुजरात में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट के दौरान यह काफी सुविधाजनक रहेगा। पूरे स्टेशन में तीन बिल्डिंग होंगी और यह फूल की पंखुड़ियों के आकार की होंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें