फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: ब्रिक्स की बैठक में वर्चुअली हिस्सा लेंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने की पुष्टि

Wed, 19 Jul 2023 05:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BRICS: ब्रिक्स देशों के 15वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि शिखर सम्मेलन में ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता भाग लेते हैं। हालांकि, इस बार रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बैठक में नहीं शामिल होंगे।
विज्ञापन
13वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की फाइल तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के ऐतिहासिक 15वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी है। शिखर सम्मेलन में ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता भाग लेते हैं। हालांकि, इस बार जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बैठक में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रहेंगे। वे सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि आपसी समझौते से रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, बैठक में रूसी संघ का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

विज्ञापन


रूस ने फैसले का किया बचाव
रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होने देने के फैसले का बचाव किया। रूस ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ऑनलाइन माध्यम से अपने समकक्षों के साथ अपने विचार साझा कर पाएंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि कई मौकों पर विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा रूस ने अतीत में भी यह किया है।

क्या इस वजह से नहीं जा रहे पुतिन
दरअसल, मार्च में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। दक्षिण अफ्रीका आईसीसी का एक हस्ताक्षरकर्ता है।

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक कल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार ब्रिक्स देशों की बैठक की मजबानी कर रहे दक्षिण अफ्रीका ने इसकी पुष्टि कर दी है। कोविड-19 महामारी के शुरू होने और उसके बाद वैश्विक स्तर पर लगे प्रतिबंधों के बाद से व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। राष्ट्रपति रामफोसा ने कहा है कि उन्हे विश्वास है कि शिखर सम्मेलन सफल होगा। उन्हें अपने देश से महाद्वीप और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कई प्रतिनिधियों को आवश्यक आतिथ्य प्रदान करने का आह्वान किया। बता दें कि ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की कल (20 जुलाई) शाम पांच बजे डिजिटल बैठक होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें