पंजाब एंड सिंध बैंक ने सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 29.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। बैंक के अनुसार, सितंबर तिमाही में ब्याज आय बढ़कर ₹2,999 करोड़ हो गई। बैंक ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने मार्च 2027 तक ₹5,000 करोड़ तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है।
राज्य संचालित पंजाब एंड सिंध बैंक ने सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 29.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। इससे बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 295 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह ₹240 करोड़ था।
विज्ञापन
बैंक ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने मार्च 2027 तक ₹5,000 करोड़ तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है। इसमें ₹3,000 करोड़ की राशि QIP, FPO या राइट्स इश्यू के माध्यम से और ₹2,000 करोड़ की राशि बॉन्ड्स के जरिए जुटाई जाएगी।
इसके साथ ही बोर्ड ने लॉन्ग टर्म इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स के रूप में ₹3,000 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसे मार्च 2027 तक एक या अधिक चरणों में जारी किया जाएगा।
सिंतबर तिमाही में ब्याज आय बढ़कर ₹2,999 करोड़ हुई
बैंक के अनुसार, सितंबर तिमाही में ब्याज आय बढ़कर ₹2,999 करोड़ हो गई। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹2,739 करोड़ थी। संपूर्ण एनपीए में भी सुधार हुआ है और यह 4.21% से घटकर 2.92% पर आ गया है। बीएसई पर गुरुवार को बैंक के शेयर ₹30.22 प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.23 प्रतिशत अधिक है।