धोखाधड़ी के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों देश छोड़कर फरार हो गए। मेहुल चोकसी को दो हफ्ते पहले ही बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। वहीं नीरव मोदी को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। नीरव मोदी तब से ही लंदन की जेल में बंद है और उसे भारत लाने की कोशिश हो रही है।
मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ब्रैडी हाउस शाखा एक समय देश के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक की वजह से पूरे देश में चर्चा में रही थी, अब वहां लोग आराम से बैठकर ऑर्गेनिक कॉफी का आनंद ले रहे हैं। दरअसल पीएनबी की यह शाखा अब एक कैफे में बदल चुकी है, जहां लोग आरामदायक सोफों पर बैठकर कॉपी का आनंद लेते हैं। बैकग्राउंड में बज रहा हल्का संगीत माहौल को और खुशनुमा बना देता है।
विज्ञापन
13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है पीएनबी घोटाला
गौरतलब है कि पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा में ही 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ था। डायमंड कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने कथित तौर पर साल 2011 से लेकर 2017 तक पीएनबी बैंक की शाखा से एलओयू और एफएलसी का इस्तेमाल कर 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। धोखाधड़ी के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों देश छोड़कर फरार हो गए। मेहुल चोकसी को दो हफ्ते पहले ही बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। वहीं नीरव मोदी को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। नीरव मोदी तब से ही लंदन की जेल में बंद है और उसे भारत लाने की कोशिश हो रही है।
घोटाले के चलते चर्चा में रही थी ब्रैडी हाउस शाखा
घोटाले का पता जनवरी 2018 में चला, जब पीएनबी ने रिजर्व बैंक के समक्ष रिपोर्ट पेश की और सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। घोटाले के चलते ब्रैडी हाउस शाखा काफी चर्चा में रही थी। कुछ साल पहले इस शाखा को सर पीएम रोड स्थित पीएनबी हाउस में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं ब्रैडी हाउस में ऑर्गेनिक कॉफी हाउस खुल गया है। पीएनबी के पास भी यह परिसर किराए पर था। अब यह परिसर बिजनेस बैठकों के लिए प्रसिद्ध हो गया है।