फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी और यूनियन बैंक को सरकार ने दी अन्य बैंकों के साथ विलय की मंजूरी

Tue, 19 Nov 2019 05:20 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को अन्य सरकारी बैंकों के साथ विलय करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। दोनों बैंकों ने सोमवार को इसकी जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी।

विज्ञापन


पीएनबी ने बताया कि उसे वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग की ओर से 13 नवंबर को पत्र मिला। इसमें कहा गया है कि उसके साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। 

इन दोनों बैंकों के विलय के साथ पीएनबी का कारोबार करीब 18 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा और दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक हो जाएगा। इसी तरह से यूनियन बैंक ने भी बताया कि उसके साथ आंध्र बैंक और कारपोरेशन बैंक के विलय को मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


इससे इसका कारोबार करीब 15 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। अगस्त में सरकार ने 10 सरकारी बैंकों के विलय का एलान किया गया था। इनके अलावा केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक और इलाहाबाद बैंक-इंडियन बैंक का विलय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें