फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों ने नौ दिन में बांटा 81,781 करोड़ रुपये का लोनः निर्मला सीतारमण

Mon, 14 Oct 2019 03:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
nirmala sitharaman - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश भर में कार्यरत सरकारी बैंकों ने नौ दिन तक चले लोन मेला में करीब 81,781 करोड़ रुपये का लोन बांटा है। सरकारी बैंकों के प्रमुखों से मुलाकात करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसमें से करीब 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन केवल नए कारोबारियों को दिया गया। 

अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए उठाए कदमों पर चर्चा

वित्त सचिव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों से अर्थव्यवस्था में सुधार लाए जाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तृृत तौर पर चर्चा की। वित्त सचिव ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि बैंकों ने 34,342 करोड़ रुपये का लोन केवल नए कारोबारियों को दिया गया। 

विज्ञापन


सरकार ने इस लोन मेले को देश के 250 जिलों में लगाया था। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है। सरकार का प्रयास कर रही है छोटे कारोबारियों को बड़े कॉर्पोरेट्स से भुगतान तय तारीख तक मिल जाए। छोटे कारोबारियों को किसी भी तरह की वित्तीय दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार अपनी तरफ से प्रयास कर रही है। 

अगला लोन मेला दिवाली से पहले 21-25 अक्तूबर के मध्य आयोजित किया जाएगा। पहले आयोजित हुए लोन मेले में लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए बैंकों ने अपनी तरफ से तमाम तरह के इंतजाम किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें