फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deal: जुबिलैंट समूह के प्रमोटर्स ने 1801 करोड़ रुपये के शेयर बेचे; किस भाव पर हुआ सौदा, खरीदार कौन? जानें

Sat, 14 Jun 2025 01:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनएसई पर उपलब्ध ब्लॉक डील के आंकड़ों के अनुसार, जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) के प्रमोटर्स में से एक, जुबिलैंट कंज्यूमर ने 1.06 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे, जो नोएडा स्थित जेएफएल में समूह की 1.61 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
एनएसई की रिपोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य पदार्थों से लेकर फार्मा क्षेत्र तक में दखल रखने वाले जुबिलैंट समूह के प्रमोटर्स ने शुक्रवार को अलग-अलग सौदों के जरिए जुबिलैंट फूडवर्क्स, जुबिलैंट इंग्रेविया और जुबिलैंट फार्मोवा के 1,801 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

एनएसई के ब्लॉक डील के आंकड़ों से बिकवाली की पुष्टि

एनएसई पर उपलब्ध ब्लॉक डील के आंकड़ों के अनुसार, जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) के प्रमोटर्स में से एक, जुबिलैंट कंज्यूमर ने 1.06 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे, जो नोएडा स्थित जेएफएल में समूह की 1.61 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इसके अलावा, एनएसई पर एक अन्य ब्लॉक डील के अनुसार, जुबिलैंट इंग्रेविया के तीन प्रमोटर फर्म्स जुबिलैंट एनप्रो, निकिता रिसोर्सेज और श्याम सुंदर भार्टिया फैमिली ट्रस्ट ने सामूहिक रूप से कंपनी में 98.65 लाख शेयर या 6.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Boeing: पिछले साल हर महीने ₹8607 करोड़ गंवाने वाली कंपनी के लिए एअर इंडिया हादसा कितना बड़ा झटका? जानिए सबकुछ

जुबिलैंट फार्मोवा के प्रमोटर जुबिलैंट एनप्रो और निकिता रिसोर्सेज ने एक्सचेंज पर एक बड़े सौदे के जरिए 32.86 लाख शेयरों की बिकवाली की। जो कंपनी में उनकी 2.06 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों को 662-1,060.37 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया है। इससे पूरे लेनदेन का मूल्य 1,800.98 करोड़ रुपये हो गया। 

जेएफएल और जुबिलैंट इंग्रेविया में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटी

हालिया बिकवाली के बाद, जेएफएल में जुबिलैंट समूह की संयुक्त हिस्सेदारी 41.94 प्रतिशत से घटकर 40.33 प्रतिशत हो गई। जुबिलैंट इंग्रेविया में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.47 प्रतिशत से घटकर 45.27 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा, जुबिलैंट फार्मोवा में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.68 प्रतिशत से घटकर 48.12 प्रतिशत रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 'हादसे में मारे गए व घायल हुए मेडिकल छात्रों की करें मदद', आईएमए की टाटा संस से अपील

जेएफएल व जुबिलेंट इंग्रेविया के शेयर खरीदरों में सोसाइटी जनरल, मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड (एमएफ), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, बंधन एमएफ, एक्सिस एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस और कनाडा स्थित पेंशन फंड एआईएमसीओ (अल्बर्टा इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन) व अन्य शामिल थे। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा एमएफ ने जुबिलैंट फार्मोवा में 32.86 लाख शेयर या 2.06 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। जुबिलैंट फार्मोवा के शेयरों के अन्य खरीदारों का विवरण साझा नहीं किया गया है।

समूह के शेयरों में बिकवाली के बाद दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

शुक्रवार को एनएसई पर जुबिलैंट इंग्रेविया का शेयर 15.09 प्रतिशत चढ़कर 784.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। जुबिलैंट फूडवर्क्स का शेयर 2.12 प्रतिशत बढ़कर 682 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। हालांकि, जुबिलैंट फार्मोवा का शेयर 2.97 प्रतिशत गिरकर 1,092.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें