फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday January 2022: साल के पहले महीने 16 दिन इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Sat, 01 Jan 2022 09:26 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2022 Bank Holiday In January: नया साल 2022 शुरु हो चुका है। नए साल पर लोगों के नए प्लान होते हैं और नई उम्मीदें, ऐसे में अगर साल की शुरुआत में बैंक से जुड़ा कोई करने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, जनवरी में कुल 16 दिन बंद बैंक बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया साल 2022 शुरु हो चुका है। नए साल पर लोगों के नए प्लान होते हैं और नई उम्मीदें, ऐसे में अगर साल की शुरुआत में बैंक से जुड़ा कोई करने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, जनवरी में कुल 16 दिन बंद बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए आपके के लिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन


पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद
आज नए साल के पहले दिन से पूरे महीने 16 दिन बैंकों में विभिन्न छुट्टियों के चलते काम-काज नहीं होगा। यानी साल के पहले महीने बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। गौरतलब है कि देशभर में अगल अलग दिनों पर बैंकों की छुट्टिया होती हैं। इन 16 दिनों में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं।

राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जनवरी में त्योहारों के कारण कई दिन बैंक के बंद होने का एलान किया है। हालांकि, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2022 बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 जनवरी-  शनिवार (नए साल का दिन) 
2 जनवरी-  रविवार (वर्किंग हॉलिडे)
4 जनवरी- मंगलवार (लोसूंग -सिक्किम)
8 जनवरी-  शनिवार (सेंकेंड सैटर्डे)
9 जनवरी-  रविवार (वर्किंग हॉलिडे) 
11 जनवरी- मंगलवार  (मिशनरी डे -मिजोरम)
12 जनवरी-  बुधवार (स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन)
14 जनवरी- शुक्रवार (मकर संक्रांति/पोंगल) )
15 जनवरी-  शनिवार (उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस)
16 जनवरी- रविवार (वर्किंग हॉलिडे)
18 जनवरी- मंगलवार (थाई पूसम-चेन्नई)
22 जनवरी- शनिवार (फोर्थ सैटर्डे)
23 जनवरी- रविवार (वर्किंग हॉलिडे)
26 जनवरी- बुधवार (गणतंत्र दिवस)
30 जनवरी- रविवार (वर्किंग हॉलिडे)
31 जनवरी- सोमवार (मी-डैम-मे-फी, असम)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें