भारत में कारोबारी सुधार लाने और व्यापार को आसान बनाने के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रमुख निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी फर्मों के साथ चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रमुख निजी इक्विटी/उद्यम पूंजी फर्मों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि इस दौरान भारत में व्यापार करने में और आसानी लाने, अधिक पूंजी आकर्षित करने और सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया और प्रधानमंत्री ने इन्हें लेकर सुझाव मांगे।
विज्ञापन
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की ओर से सुधारों को लाने के लिए, अनावश्यक अनुपालन बोझ को कम करने के लिए और पीएम गतिशक्ति जैसे भविष्य की पहलों की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने भारत में जमीनी स्तर पर हो रहे इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा दिए जाने का भी उल्लेख किया।