फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB: एफडी पर जमाकर्ताओं को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज देगा पीएनबी, जीपीएफ पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

Wed, 04 Jan 2023 04:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंक ने कहा, दो करोड़ रुपये से कम की एक से तीन साल की एफडी पर अब 6.75% ब्याज दिया जाएगा। सरकार ने जीपीए अन्य कोषों पर चौथी तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी वृद्धि की है। बैंक ने अधिक जमा प्राप्त करने के लिए यह कदम उठाया है। नई दरें एक जनवरी, 2023 से लागू हैं।
विज्ञापन


बैंक ने मंगलवार को कहा, दो करोड़ रुपये से कम की एक से तीन साल की एफडी पर अब 6.75% ब्याज दिया जाएगा। अभी तक यह दर 6.25 फीसदी थी। 666 दिन के जमा पर सालाना 8.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी घरेलू जमा परिपक्वता पर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

जीपीएफ पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और ऐसी अन्य कोषों पर चौथी तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इन पर तीसरी तिमाही की तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा, यह दर एक जनवरी से 31 मार्च, 2023 तक के लिए है। 
विज्ञापन


एनडीटीवी के शेयर बेचने वालों को अतिरिक्त पैसे देगा अदाणी समूह
अदाणी समूह ने ओपेन ऑफर में एनडीटीवी के शेयर बेचने वालों को अतिरिक्त 48.65 रुपये प्रति शेयर देने का फैसला किया है।
समूह ने एनडीटीवी के प्रवर्तक रहे प्रणय रॉय और राधिका रॉय से 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयरों की खरीदारी की है। यह 294 रुपये के ओपेन ऑफर मूल्य से ज्यादा है। इस अंतर को पूरा करने के लिए समूह ने ओपेन ऑफर में शेयर बेचने वालों को अतिरिक्त पैसा देने का फैसला किया है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें