फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के दबाव से एंटीगुआ की सरकार ने लिया फैसला, जल्द वापस लौटेगा भगोड़ा चोकसी

Tue, 25 Jun 2019 01:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने इस संदर्भ में बयान दिया है कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं। ब्राउन के मुताबिक, भारत की ओर से लगातार इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा था। 

चोकसी की नागरिकता होगी रद्द

बता दें कि चोकसी एंटीगुआ में रह रहा था। इस संदर्भ में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि, मेहुल चोकसी को पहले यहां की नागरिकता मिली हुई थी। लेकिन अब इसे रद्द कर उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी भी ऐसे व्यक्ति को अपने देश में नहीं रखेंगे, जिसपर किसी तरह के आरोप लगे हों। 

चोकसी के पास कोई रास्ता नहीं

अब एंटीगुआ में मेहुल चोकसी पर किसी तरह का कानूनी रास्ता नहीं बचा है, जिससे वह बच सके इसलिए उसका भारत लौटना लगभग तय है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चोकसी से जुड़ा मामला फिलहाल कोर्ट में है, इसलिए उसे भारत प्रत्यर्पित करने से पहले पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर भारत सरकार को पूरी जानकारी दे दी गई है। चोकसी को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का समय भी दिया जाएगा। 

बता दें कि चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक को लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश फरार होने का आरोप है। उसके प्रत्यर्पण के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही थी। 

सर्जरी के लिए छोड़ा था भारत 

इससे पहले भारत आने से इनकार करते हुए चोकसी ने कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते यात्रा नहीं कर सकता है और उसने दिल की सर्जरी के लिए भारत छोड़ा था। इसके साथ ही उसने कहा था कि वह स्वस्थ होने पर ही भारत लौटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें