फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Meet: पीएम बजट पर विचार जानने के लिए अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से मिलेंगे, ये लोग भी रहेंगे मौजूद

Mon, 23 Dec 2024 07:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बजट पर विचार जानने के लिए मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे और आगामी बजट के लिए उनके विचार एवं सुझाव जानेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बजट पर विचार जानने के लिए मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे और आगामी बजट के लिए उनके विचार एवं सुझाव जानेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग के अन्य सदस्य भी बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में 2025-26 का बजट पेश करेंगी। उस दिन शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बीएसई और एनएसई ने सोमवार को इसका एलान किया। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। 

पूर्व में भी, बजट जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर छुट्टी के दिन बाजार में कारोबार हुआ है। 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बाजार खुले थे, जो दोनों शनिवार थे, और उस दिन केंद्रीय बजट पेश किए गए थे। वर्ष 2001 में बजट प्रस्तुत करने का समय शाम 5 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया गया था, जिसके बाद से शेयर बाजार हमेशा अपने सामान्य समय पर ही खुलते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें