फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM ON MSME: विज्ञान भवन में पीएम मोदी बोले-  आठ सालों में MSME का बजट 650 प्रतिशत बढ़ाया गया 

Thu, 30 Jun 2022 12:15 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार के लिए MSME का मतलब- मैक्सिमम सपोर्ट टू MSME है। उन्होंने कहा है कि बीते सालों में देश में एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को 14,000 करोड़ रुपए सिर्फ सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं। 
विज्ञापन
MSME अवार्ड देते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि  MSME सेक्टर का विस्तार करने पर सरकार की ओर से अभूतपूर्व बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अनेक नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। यह योजनाएं MSME सेक्टर की गुणवत्ता और तरक्की से जुड़ी हुई हैं। उनहोंने कहा है कि मैं देश के एमएसएमई सेक्टर को देश के विकास में योगदान देने के लिए धन्यवाद देता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि MSME सेक्टर को मजबूती देने के लिए पिछले आठ साल में हमारी सरकार ने बजट में 650 प्रतिशत से ज्यादा की बढोतरी की है।  

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार के लिए MSME का मतलब- मैक्सिमम सपोर्ट टू MSME है। उन्होंने कहा है कि बीते सालों में देश में एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को 14,000 करोड़ रुपए सिर्फ सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित उद्यमी भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ‘Raising & Accelerating MSME Performance’ scheme और ‘Capacity Building of First-Time MSME Exporters’ जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इम्प्लायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम से जुड़े कुछ नए फीचर्स का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने विज्ञान भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने साल 2022 के एमएसएमई अवार्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों, देश के प्रगतिशील जिलों और बैंकों को भी एमएसएमई क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें