फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पीएम मोदी ने नाराज भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा से फोन पर की बात, जानें क्या बोले?

Fri, 21 Apr 2023 05:03 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Karnataka BJP MLA KS Eshwarappa - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा ईश्वरप्पा से फोन पर बात की है। भाजपा नेता ने की ओर से इसका एक वीडियो साझा किया गया है। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। खबरों के अनुसार वे अपने बेटे को टिकट नहीं मिलने नाराज थे। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने पीएम से कहा कि हम जीतेंगे बस आपका आशीर्वाद चाहिए।

विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फोन पर पीएम मोदी से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आपने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। मैं आपसे बहुत खुश हूं। इसलिए मैंने आपसे बात करने का फैसला किया। पीएम मोदी को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि जब भी वह चुनावी राज्य कर्नाटक का दौरा करेंगे, तो उनसे अवश्य मुलाकात करेंगे।



भाजपा भ्रष्टाचार का समर्थन करती है: कांग्रेस
कांग्रेस ने  भाजपा पर भ्रष्टाचार का समर्थन करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव में टिकट न दिए जाने के बावजूद बगावत नहीं करने के लिए ईश्वरप्पा को प्रधानमंत्री द्वारा बधाई देना अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि बेलगावी में सार्वजनिक कार्यों पर 40 प्रतिशत कमीशन लेने का ईश्वरप्पा पर आरोप लगाते हुए एक ठेकेदार संतोष पाटिल ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद ईश्वरप्पा ने अप्रैल 2022 में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने हाल ही में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की अपनी इच्छा से अवगत कराया था। हालांकि, कहा जाता है कि इस निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे ईश्वरप्पा ने अपने बेटे के. ई. कांतेश के लिए टिकट मांगा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें