फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएलआई : एसी-एलईडी लाइट्स बनाने वाली 24 कंपनियों का चयन, 3,516 करोड़ का करेंगी निवेश

Tue, 21 Jan 2025 05:19 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसी के लिए कम्प्रेसर, कॉपर ट्यूब व हीट एक्सचेंजर जैसे कंपोनेंट अब देश में ही बनेंगे। एलईडी लाइट्स के लिए एलईडी चिप पैकेजिंग, लाइट मैनेजमेंट सिस्टम व कैपेसिटर के लिए मेटलाइज्ड फिल्म का विनिर्माण भी होगा।
विज्ञापन
पीएलआई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट गुड्स के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत एयर कंडीशनर (एसी) और एलईडी लाइट्स बनाने वाली 24 कंपनियों का चयन किया गया है। इन कंपनियों ने 3,516 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन


तीसरे दौर में मिले  38 आवेदन
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, पीएलआई योजना के ऑनलाइन आवेदन के तीसरे दौर में 38 आवेदन मिले। आवेदनों पर विचार के बाद 18 नई कंपनियां चुनी गईं। इनमें एसी कंपोनेंट बनाने वाली 10 और आठ एलईडी लाइट्स निर्माता कंपनियां शामिल हैं। इन्होंने 2,299 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा, छह मौजूदा लाभार्थी कंपनियों को उच्च निवेश श्रेणियों में अपग्रेड करने के लिए अस्थायी रूप से चुना गया है।

इसके लिए 1,217 करोड़ का अतिरिक्त निवेश होगा। कुल मिलाकर, इन वस्तुओं के लिए योजना के तहत 84 कंपनियां 10,478 करोड़ का निवेश लाने वाली हैं। इससे 1,72,663 करोड़ मूल्य का उत्पादन होगा। अक्तूबर, 2024 में तीसरे दौर में 38 कंपनियों ने 4,121 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ आवेदन किया था।
विज्ञापन


देश में ही बनेंगे कलपुर्जे
एसी के लिए कम्प्रेसर, कॉपर ट्यूब व हीट एक्सचेंजर जैसे कंपोनेंट अब देश में ही बनेंगे। एलईडी लाइट्स के लिए एलईडी चिप पैकेजिंग, लाइट मैनेजमेंट सिस्टम व कैपेसिटर के लिए मेटलाइज्ड फिल्म का विनिर्माण भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें