फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AK Spintex: स्टॉक एक्सचेंज को लिखी चिट्ठी में कंपनी ने की बड़ी 'गलती', लेटर वायरल

Sat, 27 Aug 2022 07:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AK Spintex: एके स्पिनटेक्स नाम की कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को लिखी चिट्ठी में लिखा है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर श्रीमति सरोज देवी छाबड़ा जिनकी कंपनी में 4,41,000 शेयरों (8.76%) शेयरों की हिस्सेदारी थी, अब इस दुनिया में नहीं हैं।’
विज्ञापन
एके स्पिनटेक्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की एक कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट फाइलिंग के दौरान बड़ी भाषाई गलती की है। अब यह गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, इस कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट फाइलिंग के दौरान लिखा है कि “हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी के प्रमोटर की मौत हो गई है।” अब कंपनी सेक्रेटरी की ओर से लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस गलती के मजे ले रहे रहे हैं। 

एके स्पिनटेक्स नाम की टैक्सटाइल कंपनी की ओर से यह चिट्ठी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 25 अगस्त को भेजी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को लिखी चिट्ठी में लिखा है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर श्रीमति सरोज देवी छाबड़ा जिनकी कंपनी में 4,41,000 शेयरों (8.76%) शेयरों की हिस्सेदारी थी, अब इस दुनिया में नहीं हैं।’ चिट्ठी में आगे लिखा है कि आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने संदर्भ और आगे की जरूरत के लिए कंपनी की उपरोक्त जानकारी को रिकॉर्ड में लें।"

विज्ञापन

इस चिट्ठी पर कंपनी के कंपनी सचिव और कंप्लायंस ऑफिसर आशीष बागरेचा के हस्ताक्षर हैं। जैसे ही यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर की कई लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया और टैम्पलेट का इस्तेमाल करते हुए बिना सोचे-समझे लिखने की आदत पर सवाल उठाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें