फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायदा कारोबार निलंबन: कृषि उत्पादों की खुदरा कीमतों में नहीं आई कमी, इस कारण 2021 में लगी थी रोक

Sun, 17 Nov 2024 05:32 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

चना, गेहूं, धान, मूंग, कच्चा पाम तेल, सरसो और सोयाबीन जैसे सात कृषि उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए 2021 में वायदा कारोबार (फ्यूचर डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग) को निलंबित किए जाने से खुदरा कीमतों में कमी नहीं आई। महंगाई रुकने के बजाय बढ़ी है।
 
विज्ञापन
फ्यूचर डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बीआईटी) ग्रेटर नोएडा, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी बॉम्बे के एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।  बिमटेक और आईआईटी खड़गपुर का अध्ययन सोयाबीन, सोया तेल, सरसों के बीज और सरसों तेल के विश्लेषण पर आधारित है। आईआईटी बॉम्बे के अध्ययन में सरसों, रिफाइंड सोया तेल, सोयाबीन, चना और गेहूं के कृषि इकोसिस्टम पर वायदा कारोबार अनुबंधों के निलंबन के प्रभावों की जांच की गई थी। बीआईट ने 2016 से 2024 के बीच सरसों, सोयाबीन, सोयाबीन तेल और सरसों के तेल के व्यापार आंकड़ों का विश्लेषण किया। अध्ययन में सामने आया कि वायदा कारोबार निलंबन  के दौरान मूल्यों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलने वाली सुरक्षा की क्षमता पर पड़ा असर
अध्ययन के मुताबिक, निलंबन के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन कृषि उत्पादों को मिलने वाली हेजिंग की क्षमता पर असर पड़ा। हेजिंग का मतलब निवेश जोखिम को कम करने से है। इसमें विपरीत मूल्य उतार चढ़ाव के जोखिम को कम करने के लिए वित्तीय साधनों या बाजार तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • घरेलू हेजिंग विकल्पों की कमी के कारण घरेलू हेजर्स को अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजारों का रुख करना पड़ेगा जिससे उन्हें आधार जोखिम का सामना करना पड़ेगा।

उतार-चढ़ाव को कम करने में अनुबंधों का अहम योगदान
ईआईटी बॉम्बे ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान के किसानों और कृषि उत्पादन संगठनों (एफपीओ) से बात करके यह निष्कर्ष निकाला कि कृषि उत्पादों के भविष्य अनुबंधों और स्थानीय बाजार की कीमतों के बीच  सकारात्मक संबंध था।
  •  इन अनुबंधों के कारण खाद्य कीमतों में वृद्धि भी नहीं हुई। जबकि बाजार में मूल्य उतार-चढ़ाव को कम करने में इन अनुबंधों का अहम योगदान था। लेकिन इसका कोई सबूत नहीं मिला।  
विज्ञापन

अनुबंधों के निलंबन से उत्पादों का मूल्य तय करने में कठिनाई
अध्ययनों में कहा गया है कि कृषि उत्पादों के वायदा कारोबार यानी भविष्य अनुबंधों के निलंबन का असर यह है कि ये कृषि मूल्य व्यवस्था को पूरी तरह से गड़बड़ कर देता है, जिससे खाद्य कीमतों में अस्थिरता से किसानों को नुकसान होता है। इससे कृषि उत्पादों की कीमतों में अस्थिरता मूल्य तय करने में कठिनाई आती है।  

खुदरा कीमतों में कमी के बजाय अस्थिरता आई
दरअसल वायदा कारोबार निलंबन के बाद बाद उनमें से कई में अस्थिरता कई पायदान ऊपर चली गई। इससे साबित होता है कि वायदा कारोबार नहीं बल्कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग और आपूर्ति कमोडिटी की खुदरा कीमतों को प्रभावित कर रही थी। ऐसे में वायदा कारोबार का निलंबन कोई स्थाई हल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें