फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्ती से निपटने के लिए सरकार ने शुरू किया प्रयास, 25 बड़े कारोबारियों से पीयूष गोयल करेंगे मुलाकात

Tue, 17 Dec 2019 03:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Piyush Goyal
विज्ञापन

देश में छाई आर्थिक सुस्ती और निवेश कम होने की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने अपनी तरफ से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने देश के जाने-माने 25 बड़े कारोबारियों से मुलाकात शुरू कर दी है। इनमें टाटा, बिड़ला, रिलायंस,महिंद्रा, अडानी जैसे उद्योगपति/कारोबारी शामिल हैं। यह बातचीत प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सैल के जरिए होगी। फिलहाल गोयल मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनिलीवर से बातचीत कर चुके हैं। 

इनसे सरकार लेगी सलाह

जिन बड़े उद्योगपतियों से केंद्र सरकार निवेश बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करने के लिए बात करेंगे, उनके नाम और कंपनी इस प्रकार हैं। 

विज्ञापन

 
नाम   कंपनी
एन चंद्रशेखरन टाटा समूह
मुकेश अंबानी रिलायंस
अजीम प्रेमजी विप्रो
गौतम अडानी अडानी समूह
आनंद महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा
अनिल अग्रवाल वेदांता
केएम बिड़ला आदित्य बिड़ला समूह
दिलीप सांघवी सन फॉर्मा
एसएन सुब्रमण्यम एलएंडटी
दीपक पारेख एचडीएफसी
सलिल पारेख इंफोसिस
उदय कोटक कोटक महिंद्रा
शिव नाडर एचसीएल
सुनील मित्तल भारती एयरटेल
राजीव बजाज बजाज समूह

इन सेक्टर्स को लेकर होगी चर्चा

जिन सेक्टर्स को लेकर के इन कारोबारियों से चर्चा होगी उनमें यह शामिल हैं---

  • रिटेल
  • विमानन
  • सड़क 
  • टेक्सटाइल
  • फूड प्रोसेसिंग
  • अक्षय उर्जा
  • पर्यटन
  • खनन
  • पैकेजिंग
  • रेलवे
  • वकालत

इसलिए होगी बातचीत

गोयल ने कहा कि भारत निवेश आकर्षित करने के लिए तैयार है। इस मामले में हम चीन को पीछे छोड़ना चाहते हैं। पिछले महीनों हुए टैक्स सुधारों को देखते हुए निवेशक भारत का रुख करेंगे। कई कंपनियों से हमारी बात चल रही है।  निवेशकों के लिए आसानी से जमीन उपलब्ध करवा सकें, इसके लिए सरकारी जमीनों की लैंड पूलिंग का विचार है। अमेरिका से व्यापार वार्ता के सवाल पर गोयल ने कहा कि ट्रेड डील और इससे जुड़े फैसले लंबे मामले हैं, ऐसे मुद्दे नहीं जो तुरंत खत्म हो जाएं। मैं भरोसा देता हूं कि पिछले कुछ महीनों में हमने काफी प्रगति की है, यह मुद्दा जल्द सुलझ जाएगा।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दुनिया के देशों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में भी भारत आगे बढ़ने के लिए अच्छी तरह तैयार है। गोयल ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था में सुस्ती की बात मानती है, लेकिन निराशा जैसी स्थिति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें