फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal: न्यूयॉर्क में कंपनियों के सीईओ व उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मिले गोयल, निवेश पर चर्चा

Tue, 10 Jan 2023 04:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Piyush Goyal in New York: स्मार्ट और टिकाऊ भवन समाधान प्रदाता जॉनसन कंट्रोल्स के अध्यक्ष और सीईओ जॉर्ज ओलिवर के साथ बैठक के बाद गोयल ने ट्वीट किया कि उन्होंने डीकार्बोनाइजेशन और भारत में टिकाऊ इमारतों के विकास में कंपनी की भूमिका को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 
विज्ञापन
NASDAQ पहुुंचे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व अन्य। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में प्रमुख वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के हितधारकों के साथ निवेश के अवसरों व द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर बातचीत की है। इस दौरान भारत में निवेश के अवसरों तथा अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी को और मजबूत करने के क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई। आधिकारिक दौरे पर अमेरिका गए गोयल ने सोमवार को निवेश और वित्तीय दिग्गजों के सीईओ के साथ कई बैठकें कीं।   

विज्ञापन


स्मार्ट और टिकाऊ भवन समाधान प्रदाता जॉनसन कंट्रोल्स के अध्यक्ष और सीईओ जॉर्ज ओलिवर के साथ बैठक के बाद गोयल ने ट्वीट किया कि उन्होंने "डीकार्बोनाइजेशन और भारत में टिकाऊ इमारतों के विकास में कंपनी की भूमिका को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

उन्होंने अनुसंधान और विकास, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सुरक्षा उत्पादों को विकसित करने पर भी चर्चा की। निवेश प्रबंधन दिग्गज ब्लैकस्टोन के सीईओ और चेयरमैन स्टीफन श्वार्जमैन के साथ अपनी बैठक में गोयल ने बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन सहित भारत के निवेश परिदृश्य के विस्तार पर चर्चा की। गोयल ने एक अलग ट्वीट में कहा कि उन्होंने भारत के पूंजी बाजार और निजी इक्विटी परिदृश्य को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


गोयल ने मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबैक और वैश्विक निवेश फर्म कोहलबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक और सह-कार्यकारी अध्यक्ष हेनरी क्राविस से मुलाकात की। क्राविस के साथ बैठक के बाद गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और स्टार्टअप इनक्यूबेटरों सहित भारत में निवेश के आकर्षक अवसरों पर बातचीत की।

# NASDAQ की ओर से आयोजित राउंटेबल में शामिल हुए वाणिज्य मंत्री

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार (अमेरिका के स्थानीय समयानुसार) को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और वाशिंगटन की चार दिवसीय यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क के नैस्डेक में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ओर से व्यापार पर आयोजित राउंडटेबल में भारत के उल्लेखनीय आर्थिक बदलावों और निवेश की क्षमताओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद गोयल ने ट्वीट किया, ''न्यूयॉर्क के नैस्डैक में @USIBC की ओर से आयोजित राउंडटेबल में भारत के उल्लेखनीय आर्थिक बदलाव और संभावनाओं पर बात हुई। भारत-अमेरिका के बीच मजबूत व्यापार और निवेश के बढ़ते प्रवाह से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी में नया मूल्य और गतिशीलता जुड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें