इतने करोड़ किया दान (राशि करोड़ में)
- शिव नाडर : 1,161
- अजीम प्रेमजी : 484
- मुकेश अंबानी : 411
- कुमार मंगलम बिड़ला : 242
- सुष्मिता व सुब्रतो बागची और राधा एवं एनएस पार्थसारथी पांचवें स्थान पर : 213-213 करोड़
इन्हें सूची में पहली बार मिली जगह
सुब्रतो बागची और एनएस पार्थसारथी के अलावा अन्य लोग भी सूची में जगह बनाने में कामयाब हुए। इनमें क्वेस कॉर्प के अजित इसाक, इंटरग्लोब एविएशन के राकेश गंगवाल, मैक्लेओड्स फार्मास्यूटिकल्स के गिरधारी लाल बावरी, राजेंद्र अग्रवाल एवं बनवारी लाल बावरी, जिंदल स्टील के नवीन जिंदल, हैपिएस्ट माइंड के अशोक सूता, हैवेल्स इंडिया के अनिल राय गुप्ता शामिल हैं।
सर्वाधिक दान करने वालीं महिलाएं (राशि करोड़ में)
- रोहिणी निलेकणि : 120
- लीना गांधी तिवारी : 21
- अनु आगा : 20
- मंजू डी गुप्ता : 16
- रेणु मुंजाल : 16
- किरन मजूमदार शॉ : 7
- 5,666 करोड़ दान किए भारतीय अमीरों ने 2021-22 में।
- 15 अमीरों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा दान दिया।
- निखिल कामथ (36) सबसे कम उम्र के परोपकारी हैं।