Layoffs: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक फार्मा कंपनी ने अपना खर्चा घटाने के लिए मोटी तनख्वाह पाने वाले कई कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी अपना खर्च 25% तक घटाना चाहती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपना खर्चा घटाने के लिए मोटी तनख्वाह पाने वाले कई कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी अपना खर्च 25% तक घटाना चाहती है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार कंपनी ने ऊंची सैलरी वाले कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। एक सूत्र ने बातया, "कंपनी ने मैनपावर पर हो रहे खर्च को करीब 25% तक घटाने की आंतरिक कवायद के तहत अपने कुछ कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। जिन कर्मचारियों से कंपनी से इस्तीफा मांगा है, उनमें एक करोड़ सालाना से अधिक सैलरी पाने वाले लोग हैं।"
कंपनी में खर्चा घटाने से जुड़े इस अभियान का असर उसके आरएंडडी विभाग पर भी पड़ रहा है। जहां 50 से 55 वर्ष के कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने को कहा गया है। हालांकि इस मामले में कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।