फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Price: पड़ोसी देशों में आसमान छू रहीं पेट्रोल की कीमतें; जानें भारत में क्या है आज के भाव

Mon, 20 Apr 2026 08:39 AM IST
Pavan बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / कोलंबो / इस्लामाबाद

सार

Petrol Price In India: पश्चिम एशिया में जंग की स्थिति के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। हमारे पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमतों मे बड़ी पैमाने पर बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं। इन सब के बीच देश में पेट्रोल के क्या भाव हैं, जानिए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका-इस्राइल-ईरान के बीच भले ही युद्धविराम लागू है, जिसकी मियाद 22 अप्रैल को खत्म हो रही है, लेकिन इससे पहले जंग और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बड़े पैमाने पर प्रभावित होने के कारण एशिया के कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। हालांकि, भारत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और पेट्रोल की कीमतें स्थिर ही रहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Smart Money Management: अपने पैसे को बेकार मत छोड़ो, काम पर लगाओ, वरना महंगाई खत्म कर सकती है वैल्यू

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल
ताजा अपडेट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद यह 95.89 डॉलत प्रति बैरल पहुंच गया है। इसी बीच भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है।
विज्ञापन


बंगाल में दिल्ली से महंगा पेट्रोल-डीजल
हालांकि, दिल्ली के मुकाबले चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें अलग है, राज्य में पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये  ज्यादा है। दिल्ली में जहां पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है, वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी में इनके भाव कमश: 104.99 और 91.81 हैं। हमारे देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 78.05 रुपये प्रति लीटर है। इस श्रेणी में कई अन्य शहर भी शामिल हैं।
 
देश में कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल?
शहर पेट्रोल (रु./ली.)
पोर्ट ब्लेयर 82.46
ईटानगर 90.87
सिलवासा 92.37    
दमन 92.55
हरिद्वार 92.78
 
देश में कहां मिल रहा सबसे सस्ता डीजल?
शहर डीजल (रु./ली.)
पोर्ट ब्लेयर 78.05    
ईटानगर 80.38
जम्मू 81.32
संबा 81.58
कठुआ 81.97
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - PPF Account: जरूरत का साथी पीपीएफ खाता, महंगे लोन से बचकर अपने ही पैसे से पूरी करें जरूरी खर्च

पड़ोसी देशों में क्या पेट्रोल-डीजल के रेट?
बांग्लादेश में पेट्रोल 90.95 रुपये /लीटर, भूटान में 97.88 रुपये/ लीटर, पाकिस्तान में 122.42 रुपये/ लीटर, चीन में 130.11 रुपये/ लीटर, श्रीलंका में 134.38 रुपये/ लीटर, नेपाल में 136.86 रुपये/ लीटर और म्यांमार में 146.82 रुपये/ लीटर है। एक तरफ जहां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वहीं हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, विश्लेषक इसके पीछे मौजूदा चुनाव को हवाला देते हैं, जबकि सरकार संघर्ष की स्थिति में देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें