सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 2.21 रुपये और डीजल की कीमत 1.79 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। दिल्ली में वैट को मिलाने के बाद पेट्रोल की कीमत 68.94 रुपये और डीजल की कीमत 56.68 रुपये प्रति लीटर होगी। कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें बृहस्पतिवार को ही बढ़ाई जानी थीं लेकिन नोटबंदी के फैसले पर संसद में घिरी सरकार ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहती थी। इसलिए कीमतों की बढ़ोतरी का फैसला शुुक्रवार को लिया गया। सरकारी तेल कंपनियां- आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल महीने की पहली और सोलहवीं तारीखों को दामों में संशोधन करती है। यह पिछले सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर आधारित होती है।
इससे पहले 1 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थी जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 12 पैसे कम कर दी गई थी। 16 नवंबर को सरकार ने पेट्रोल की कीमत 1.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 1.53 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी थी।
#FLASH Petrol price hiked by Rs 2.21 per litre, diesel by Rs 1.79 a litre, excluding state levies with effect from midnight today.
— ANI (@ANI_news) December 16, 2016