देश भर में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार पांचवे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली। दिल्ली में इस साल पहली बार पेट्रोल 70 के पार चला गया है। वहीं डीजल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला।
38 पैसे बढ़े पेट्रोल के दाम
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दामों में 38 से 40 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल की कीमतों में 53 पैसे का इजाफा हुआ है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम 38 पैसे, कोलकाता में 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। डीजल की कीमतों का बात करें तो फिर दिल्ली और कोलकाता में 49 पैसे, मुंबई में 52 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे लीटर का इजाफा हुआ है।
चार महानगरों में यह है कीमत
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 72.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.95 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 75.77 रुपये और डीजल 67.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 72.79 रुपये और डीजल 67.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
एनसीआर के बाकी शहरों का हाल
एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.07 रुपये, 69.94 रुपये, 71.31 रुपये और 71.10 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन चारों शहरों में डीजल के दाम तीसरे दिन की वृद्धि के बाद क्रमश: 63.59 रुपये, 63.46 रुपये, 64.41 रुपये और 64.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
प्रदेश की राजधानियों का हाल
शहर पेट्रोल डीजल
चंडीगढ़ 66.32 61.13
लखनऊ 69.94 63.48
पटना 74.24 67.43
रांची 69.02 65.40
भोपाल 73.18 65.44
जयपुर 70.77 66.45