इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है। ब्रेंट क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, जिसकी आंच देश में भी दिखने लगी है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अक्टूबर के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रसोई गैस के दाम भी बढ़ने की संभावना बन गई है।
65 के करीब पहुंचा डीजल
देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। सरकार द्वारा टैक्स में कटौती के बाद भी कीमतों में किसी तरह की कोई राहत आम जनता को नहीं मिली है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमतें 3 अक्टूबर के बाद ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं।
27 दिसंबर को मुंबई में एक लीटर डीजल 62.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। देश के अन्य शहरों जैसे कि दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल सितंबर 2014 के बाद से अपने उच्च स्तर पर हैं।