फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें

Sun, 23 Sep 2018 06:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना तेल की कीमतों में कुछ न कुछ इजाफा हो रहा है। जनता सरकार से तेल कीमतों पर राहत देने के लिए लगातार विरोध दर्ज करा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।

विज्ञापन


इसी बीच दिल्ली में रविवार को फिर पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल के दामों में 17 पैसों की बढ़ोतरी के बाद कीमत 82.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल के दामों में 10 पैसे की बढ़ोतरी के बाद दाम 73.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ था। वहीं देश की आर्थिक नगरी मुंबई में आज पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को 89.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 78.53 रुपये प्रति लीटर कीमत चुकानी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें