फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों लोन की किस्त चुकाने में होती है देरी? सर्वे में सामने आई ये बात

Tue, 10 Dec 2019 11:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग समय पर अपने लोन की किस्त नहीं चुका पाते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, इसका कारण समय पर वेतन नहीं मिलना हो सकता है। सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है कि अगर व्यक्तिगत कर्जदार अपने लोन की किस्त समय पर नहीं चुका पा रहे हैं, तो वेतन मिलने में होनी वाली देरी इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है। वेतन में विलंब की वजह से 36 फीसदी मामलों में कर्ज भुगतान में देरी आती है।

विज्ञापन


बता दें कि यह रिपोर्ट पिछले छह माह के दौरान 30 राज्यों में एनबीएफसी सहित 40 बैंकों के दो लाख से अधिक ऋणों के विश्लेषण पर आधारित है। फाइनेंस टेक फर्म क्रेडिटमेट के अनुसार, सुस्ती की वजह से देशभर में ऋण वसूली प्रभावित हो रही है। 

चार दशक के उच्चस्तर पर बेरोजगारी दर

कुछ माह पहले जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में बेरोजगारी की दर चार दशक के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में ये खबर आना कि देर से वेतन मिलने की वजह से लोग लोन की किस्त समय पर नहीं चुका पाते हैं, एक चिंता का विषय है। कॉर्पोरेट लोन की मांग कम होने की वजह से बैंक अपने बही खाते को आगे बढ़ाने के लिए काफी हद तक रिटेल लोन पर निर्भर हैं।

पुरुषों की संख्या अधिक

सर्वे में एक और बात सामने आई है कि महिलाओं की तुलना में लोन नहीं चुकाने के मामले में पुरुषों की संख्या अधिक है। 82 फीसदी लोन की किस्त नहीं चुकाने के मामले पुरुषों से जुड़े हैं। जबकि केवल 18 फीसदी महिलाओं को ही लोन की किस्त चुकाने में देरी होती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं 11 फीसदी ज्यादा तेजी से बकाया का भुगतान करती हैं। 

इन शहरों का है सबसे खराब प्रदर्शन

बता दें कि ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में ओड़िशा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। लेकिन मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु का प्रदर्शन सबसे खराब है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें