फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold: 2000 के नोट बदलने को 15 प्रतिशत तक महंगा सोना खरीद रहे लोग, कारोबार पर असर नहीं

Mon, 22 May 2023 06:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जूलरी संगठनों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियमों के कारण 2,000 रुपये के नोटों के बदले सोने की वास्तविक खरीद कम रही है। हालांकि, कुछ जूलर्स दो हजार के नोट से खरीदे जाने वाले सोने पर 10-15 फीसदी ज्यादा भाव ले रहे हैं।
विज्ञापन
Gold सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हजार के नोट को चलन से बाहर करने के केंद्रीय बैंक के फैसले के बाद अब लोग इसको घरों से निकालने लगे हैं। हालात यह है कि देशभर में लोग 10-15 फीसदी महंगे भाव पर सोना खरीद रहे हैं। 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का सोना इस समय 65-70 हजार के भाव पर बिक रहा है। गुजरात, मुंबई, कोलकाता से लेकर हर शहरों में यही हाल है।
विज्ञापन


जूलरी संगठनों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियमों के कारण 2,000 रुपये के नोटों के बदले सोने की वास्तविक खरीद कम रही है। हालांकि, कुछ जूलर्स दो हजार के नोट से खरीदे जाने वाले सोने पर 10-15 फीसदी ज्यादा भाव ले रहे हैं। पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन सौरभ गाडगिल ने कहा, यह काम सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कारोबारी कर रहे हैं। संगठित क्षेत्र के कारोबारी यह काम नहीं कर सकते। 

ग्राहकों की ओर से पूछताछ में काफी तेजी
ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयम मेहरा ने कहा, 2,000 के नोटों के बदले सोना या चांदी खरीदने को लेकर काफी पूछताछ की जा रही है। इसलिए शनिवार को ज्यादा ग्राहक शोरूम में दिखे। हालांकि, सख्त केवाईसी नियमों के कारण वास्तविक खरीदी कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार पर असर नहीं
कारोबारियों ने कहा, ग्राहकों का रुझान अब डिजिटल की ओर अधिक है। इसलिए, 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने से जूलरी कारोबार पर कोई असर नहीं होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें