फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आपके हाथों में आएगा Paytm का क्रेडिट कार्ड, हर लेनदेन पर मिलेगा कैशबैक

Tue, 20 Oct 2020 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेटीएम क्रेडिट कार्ड - फोटो : twitter: @Paytm
विज्ञापन

कोरोना काल में डिजिटल लेनदेन काफी बढ़ा है। इसके मद्देनजर, ग्राहकों को ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम (Paytm) ने सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड तैयार करने की घोषणा की है। इसके जरिए देश में बड़े स्तर पर लोगों के पास खुद का पेटीएम क्रेडिट कार्ड होगा।

विज्ञापन


हर लेनदेन पर मिलेगा कैशबैक
कंपनी ने अगले डेढ़ साल में इसके 20 लाख ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा कि पेटीएम की भुगतान प्रणाली में क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वालों को हर लेनदेन पर वह कैशबैक देगी। सह-ब्रांड क्रेडिट कार्ड सहयोगी बैंक जारी करेगा। 

इस आधार पर मिलेगा कार्ड 
ग्राहकों को यह कार्ड उनके पारंपरिक क्रेडिट स्कोर और पेटीएम एप पर उनकी खरीद गतिविधियों के आकलन के आधार पर दिया जाएगा। इस संदर्भ में पेटीएम लेंडिंग (कंपनी का ऋण कारोबार) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावेश गुप्ता ने कहा कि पेटीएम का लक्ष्य देश के आकांक्षी युवाओं और उभरते पेशेवरों को क्रेडिट कार्ड के लाभ देने का है। इन कार्ड को उन्हें एक स्वस्थ वित्तीय जीवन की ओर आगे बढ़ने में मदद करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन


यह क्रेडिट कार्ड के बाजार को भी बदलेगा। कंपनी ने कहा कि इस क्रेडिट कार्ड के आवेदन से लेकर इसे जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी। इससे डिजिटल इकोनॉमी के माहौल में नए क्रेडिट कार्ड यूजर्स को जोड़ने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें