फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएसई ने एमएसएमई के 13400 करोड़ के बकाये चुकाए, मंत्रालय ने भुगतान के लिए 2800 कंपनियों को लिखा है पत्र

Tue, 20 Oct 2020 03:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
MSME Sector - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) ने पांच महीने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के 13,400 करोड़ रुपये के बकाये चुकाए हैं। इनमें 3,700 करोड़ रुपये का भुगतान सितंबर में किया गया।

विज्ञापन


सरकार ने सोमवार को कहा कि 'एमएसएमई मंत्रालय ने इसी महीने 2,800 कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन को पत्र लिखकर बकाया चुकाने के लिए कहा है।' सितंबर में देश की शीर्ष 500 कंपनियों को एमएसएमई का बकाया चुकाने के लिए पत्र लिखा था। ताजा पत्र में मंत्रालय ने कहा कि वास्तव में एमएसएमई क्षेत्र को पूरे साल त्योहारी सीजन का इंतजार रहता है। ऐसे में इस समय बकाया चुकाना महत्वपूर्ण होगा।


इससे क्षेत्र का नकदी प्रवाह सुधरेगा, जिससे वह इस त्योहारी सीजन में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के अवसर का लाभ उठा सकेगा। समय पर भुगतान से क्षेत्र और उस पर निर्भर लोगों को न केवल त्योहारी सीजन में ही फायदा मिलेगा बल्कि पूरे साल के लिए राहत मिल सकेगी। मंत्रालय ने उद्योग जगत से कहा है कि वे एमएसएमई के बकाया भुगतान के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक, कानूनी और फिनटेक आधारित प्रावधानों पर ध्यान दें। प्रावधानों में कहा गया है कि उचित होगा कि एमएसएमई का भुगतान निर्धारित समय पर हो।
विज्ञापन


टीआरईडीएस से जुड़ें 500 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियां
मंत्रालय के मुताबिक, एमएसएमई के नकदी प्रवाह की समस्या को सुलझाने के लिए आरबीआई ने ट्रेड रिसीवेबल डिस्काउंटिंग सिस्टम (टीआरईडीएस) की शुरुआत की है। 500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाले सभी सीपीएसई और कंपनियों को इस मंच से जुड़ना जरूरी है। हालांकि, बड़ी संख्या में कंपनियां अब तक इससे जुड़ी नहीं हैं। उद्योग जगत से कहा है कि वे जांच करें कि उनका समूह या कंपनियां इस मंच से जुड़ी हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें