फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm: पेटीएम की मूल कंपनी ने भावेश गुप्ता को अध्यक्ष और सीओओ नियुक्त किया, ये है उनकी विशेषज्ञता

Wed, 17 May 2023 04:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paytm-One97 Communications: अपनी नई भूमिका में गुप्ता पेटीएम के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के उधार, बीमा व भुगतान से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। वह उपयोगकर्ता वृद्धि, संचालन जोखिम प्रबंधन, धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन और अनुपालन जैसी प्रमुख पहलों के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
भावेश गुप्ता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख फिनटेक फर्म पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने भावेश गुप्ता को अपना अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी नई भूमिका में गुप्ता पेटीएम के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के उधार, बीमा व भुगतान से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। वह उपयोगकर्ता वृद्धि, संचालन जोखिम प्रबंधन, धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन और अनुपालन जैसी प्रमुख पहलों के लिए जिम्मेदार होंगे। वित्तीय सेवा के क्षेत्र में 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ गुप्ता अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों में एक हैं। उनके पास भुगतान, प्रौद्योगिकी, एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म, खुदरा ऋण, डिजिटल उधार, एसएमई बैंकिंग और खुदरा बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में सफल व्यवसाय खड़ा करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें