फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम: आईपीओ से पहले 20 हजार युवाओं की भर्ती की तैयारी, कंपनी के एप से करें आवेदन

Thu, 29 Jul 2021 07:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव (एफएसई) प्रोग्राम के जरिये जल्द 20 हजार से ज्यादा भर्तियां होंगी
  • एग्जीक्यूटिव दुकानदारों और ग्राहकों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करेंगे व कंपनी के क्यूआर कोड, यूपीआई, पेटीएम पोस्टपेड, मर्चेंट लोन जैसे डिजिटल उत्पादों की जानकारी देंगे
  • 35,000 वेतन मिलेगा सेल्स एग्जीक्यूटिव को
विज्ञापन
paytm - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल भुगतान की प्रमुख कंपनी पेटीएम ने 16,600 करोड़ का आईपीओ उतारने से पहले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कंपनी ने बुधवार को बताया कि फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव (एफएसई) प्रोग्राम के जरिये जल्द 20 हजार से ज्यादा भर्तियां होंगी। ये एग्जीक्यूटिव दुकानदारों और ग्राहकों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करेंगे व कंपनी के क्यूआर कोड, यूपीआई, पेटीएम पोस्टपेड, मर्चेंट लोन जैसे डिजिटल उत्पादों की जानकारी देंगे। उन्हें हर महीने वेतन और कमीशन के तौर पर 35 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पेटीएम एप से करें आवेदन...कंपनी के अनुसार, 18 साल से अधिक उम्र वाले युवा जिनके पास 10वीं, 12वीं या स्नातक की डिग्री है। इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास स्मार्टफोन होना जरूरी है। आवेदन पेटीएम एप से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रूम बना यूनिकॉर्न स्टार्टअप देगा 1,000 नौकरियां
ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस स्टार्टअप ड्रूम आईपीओ से पहले 20 करोड़ डाॅलर की फंडिंग जुटाएगा। इससे स्टार्टअप का बाजार पूंजीकरण 1.2 अरब डाॅलर पहंुच गया और यूनिकाॅर्न की श्रेणी में आ गया है। ड्रूम के सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि फंडिंग से 100 से ज्यादा शहरों में कारोबार बढ़ाएंगे और एक हजार नौकरियां भी देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें