फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तानी एजेंसियों ने नियमों की अनदेखी कर खर्च किए अरबों रुपये, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 19 Jul 2025 04:30 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी एजेंसियों ने वित्तीय वर्ष 2024 में जॉगर शूज, ऊनी मोजे, गर्म कपड़े, बर्फ और नाव जैसे सामानों पर अरबों खर्च किए। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इनकी खरीद में नियमों का पालन नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अधीन आने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वित्तीय वर्ष 2024 में अरबों रुपये की खरीदारी की है। उन्होंने जॉगर शूज, ऊनी मोजे, गर्म कपड़े, बर्फ और नाव जैसे सामानों पर अरबों खर्च किए लेकिन खरीद प्रकिया के नियमों का पालन नहीं किया। द न्यूज इंटरनेशनल ने शुक्रवार को सूचना दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trade Deal: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता 1 अक्तूबर से होगा लागू, बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

वित्तीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
न्यूज एजेंसी के अनुसार एक ऑडिट रिपोर्ट में अनियमित खर्च, कुछ आपूर्तिकार्ताओं के प्रति पक्षपात और ऐसी एजेंसियों में वित्तीय नियमों के गंभीर उल्लंघन की बात सामने आई है। इसमें पाकिस्तान रेंजर्स, फ्रंटियर कोर और पाकिस्तान तटरक्षक बल सहित कई विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन


कंपनियां मानकों पर खरी नहीं उतरी फिर भी हुआ भुगतान
रिपोर्ट के अनुसार पंजाब रेंजर्स ने ऊनी मोजों औ आधी बाजू वाली बनियानों के लिए 4.3 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के ठेके उन कंपनियों को दिए जो आवश्यक मानकों पर खरी नहीं उतरीं। 
विज्ञापन


 अग्रिम भुगतान में गड़बड़ियां

  • पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स ने नावों के लिए एक निजी फर्म को PKR 560 मिलियन अग्रिम दिए, लेकिन चार महीने तय समय सीमा (जुलाई 2024) तक नावें नहीं मिलीं।
  • फ्रंटियर कोर ने PKR 297 मिलियन अतिरिक्त अग्रिम भुगतान किया लेकिन सामान समय पर नहीं मिला।

फूड सप्लाई में गड़बड़ी

  • केपी (उत्तर) के फ्रंटियर कोर ने PKR 7.8 अरब मांस, दूध, चिकन, तेल आदि पर वही पुरानी दरें बढ़ाकर खर्च की, बिना किसी नए अनुबंध के।
  • इसी तरह PKR 2.3 अरब फल, सब्जी, चारा आदि में बिना नियमों के अनुबंध बढ़ाए गए।

अन्य चीजों पर इतना खर्च 

  • आईजीएफसी (दक्षिण) ने PKR 61 मिलियन की जॉगर्स खरीद की जो तकनीकी मानकों पर खरी नहीं उतरी। 
  • बर्फ के लिए PKR 43 मिलियन खर्च किए गए, जो जरूरत से ज्यादा और बिना कारण खरीदी गई।
  • रेंजर्स सिंध ने PKR 73 मिलियन के यूनिफॉर्म ठेके दिए बिना किसी लैब टेस्ट के।
  • एफसी नॉर्थ के चिल्टन राइफल्स ने बिना मंजूरी के निजी बैंक को PKR 1.8 बिलियन वेतन और भत्ते देने के लिए नियुक्त किया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें