फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: कम नहीं हो रहीं पड़ोसी की मुश्किलें, पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Tue, 04 Apr 2023 07:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pakistan: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने 2 मार्च को पाकिस्तानी रुपया डॉलर की तुलना में उस समय तक के निम्नतम स्तर 285.09 के लेवल पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
पाकिस्तान आर्थिक संकट - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी मुद्रा डॉलर के मुकाबले फिसलकर 287.29 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आईएमएफ से वित्तीय पोषण हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे देश पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार अब निवेशकों के लिए एक और चिंता का कारण बन गया है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की घरेलू करेंसी इंटरबैंक बाजार में डॉलर के मुकाबले 2.25 रुपये (0.78%) की गिरावट के साथ 287.29 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 285.04 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने 2 मार्च को पाकिस्तानी रुपया डॉलर की तुलना में उस समय तक के निम्नतम स्तर 285.09 के लेवल पर पहुंच गया था। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार वित्तीय आयातकों ने अमेरिकी डॉलर की घबराहट भरी खरीदारी फिर से शुरू कर दी है, जबकि इंटर बैंक बाजार में विदेशी मुद्रा की आपूर्ति कम बनी हुई है। 
विज्ञापन


नकदी संकट से जूझ रहे इस देश को 2019 में छह अरब डॉलर का आईएमएफ बेलआउट मिला था। विनाशकारी बाढ़ के बाद देश की मदद के लिए पिछले साल इसे एक अरब डॉलर और बढ़ा दिया गया था। बीते नवंबर में आईएमएफ ने राजकोषीय समेकन पर अधिक प्रगति करने में पाकिस्तान की विफलता के कारण इस सहायता को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें