फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में पाकिस्तान को राहत नहीं, खाना-पीना हुआ महंगा

Tue, 07 May 2019 05:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vegetables Pakistan - फोटो : Social media
विज्ञापन

पाकिस्तान में रमजान के पवित्र महीना शुरू होने से पहले ही महंगाई बम फूट पड़ा है। फरवरी के बाद से पाकिस्तान में महंगाई दर लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों के लिए रोजमर्रा का सामान खरीदना जेब से बाहर हो गया है। अब रमजान शुरू होने के बाद लोगों की पहुंच से खाने-पीने का सामान पहुंच से और दूर हो गया है। 

विज्ञापन


डॉन अखबार में छपी खबर के मुताबिक इस वक्त पूरे मुल्क में लोगों के लिए मीट, घी, खाद्य तेल, आटा, प्याज, चिकेन और फल खरीदना दूभर हो गया है। रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार के वक्त लोग खाते हैं। इस बार वैसे भी रोजा 15 घंटे का है, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खाने-पीने के सामान की ज्यादा जरूरत पड़ती है। 

मीट के दाम में 50 रुपये तक का इजाफा

इस वक्त मीट का दाम 20-50 रुपये तक बढ़ गए हैं। मीट विक्रेता जहां पहले इसके लिए 500 रुपये ले रहे थे, वहीं रमजान की शुरू होने के बाद कीमत 550 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं बोनलेस मीट 640 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। 

हजार रुपये किलो मटन का दाम

इसके साथ ही विक्रेताओं ने मटन का दाम हजार रुपये किलो कर दिया है। हर साल रमजान से पहले मटन के दाम में इजाफा हो जाता है। इसके साथ ही चिकेन का दाम 380-390 रुपये हो गया है। मार्च में चिकेन 310-320 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा था। 

विज्ञापन

ब्रेड-मक्खन की कीमतों में भी इजाफा

आटा और मैदा महंगा होने के कारण ब्रेड और मक्खन की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। साइज के हिसाब से ब्रेड 30 से 90 रुपये में मिल रही है। चार पीस वाला बर्गर बन 45 रुपये में मिल रहा है। ऐसा ही हाल मक्खन की कीमतों में देखने को मिल रहा है। मक्खन जहां पहले वजन के हिसाब से 15 से लेकर 120 का मिल रहा था, उसकी कीमत बढ़कर अब 20 से 160 रुपये हो गई है। 

इसके अलावा जो चीनी जनवरी में 55 रुपये प्रति किलो मिल रही थी वो अब 70 रुपये की हो गई है। 

100 फीसदी बढ़े प्याज के दाम

प्याज के दाम 100 फीसदी बढ़ गए हैं। मार्च में प्याज तीस रुपये किलो में मिल रहा था, वहीं अब बढ़कर इसके दाम सत्तर रुपये हो गए हैं। रमजान के वक्त प्याज की डिमांड काफी बढ़ जाती है। 

प्याज के अलावा खजूर भी काफी महंगा हो गया है। इफ्तार के वक्त रोजा रखने वाले इसी से अपना रोजा खोलते हैं। पिछले साल खजूर दो सौ रुपये किलो बिक रहा था, वो अब चार सौ रुपये में उपलब्ध है। ईरान का खजूर भी 250 रुपये में मिल रहा है। वहीं तरबूज 80 रुपये में, एक दर्जन केला 100 रुपये और सेब 200 रुपये किलो में मिल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें