फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भीख मांगकर भारत से लड़ना चाह रहा पाकिस्तान; आर्थिक मामलों के विभाग के ट्वीट में कितनी सच्चाई? जानें

Fri, 09 May 2025 10:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान ने दुनियाभर के देशों से कर्ज देने की अपील की है। हालांकि मामला बढ़ने पर पाकिस्तान ने एक्स हैंडल हैक होने का हवाला दिया है, लेकिन पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : X @CMShehbaz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान एक तरफ भारत को गीदड़भभकी दिखा रहा है और दूसरी तरफ उसकी जेब खाली है। यही वजह है कि जरा सी लड़ाई के बाद ही पाकिस्तान की भीख मांगने की नौबत आ गई है। दरअसल पाकिस्तान सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें दुनियाभर के देशों से अपील की गई है कि वे पाकिस्तान को कर्ज दें क्योंकि भारत के साथ लड़ाई में उसे भारी नुकसान हुआ है। हालांकि बाद में जब पाकिस्तान के एक मंत्री से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने एक्स हैंडल को हैक बताकर अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया।  
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब
पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री ने दावा किया है कि उनका एक्स अकाउंट शुक्रवार को हैक हो गया था। उन्होंने कहा कि यह ट्वीट उनके द्वारा नहीं किया गया है और अकाउंट को बंद करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान बेशक कह रहा है कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया है, लेकिन ये भी सच है कि उसकी आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान आईएमएफ के साथ कर्ज लेने की बातचीत कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति के बावजूद पाकिस्तान अपनी बेशर्मी से बाज नहीं आ रहा है और उसने 7-8 मई की रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइल हमले किए। हालांकि भारत की सेना सतर्क थी और उसने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर भारी गोलीबारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- India Pakistan: भारत के हमले में एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्ट तबाह, भारतीय सेना ने जारी की हमले की पहली वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें