फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Shopping: होली के मौके पर जमकर हुई ऑनलाइन खरीददारी, पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी इजाफा

Sat, 19 Mar 2022 02:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के मौके पर लोगों ने इस बार जमकर ऑनलाइन खरीदारी की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 हजार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। खास बात ये है कि कंपनियों को होली सेल में करीब 80 फीसदी ऑर्डर अमरावती, औरंगाबाद, अयोध्या, मुजफ्फरपुर और सिलचर जैसे टियर-2 शहरों से मिले।
विज्ञापन
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के मौके पर जमकर हुई ऑनलाइन खरीदारी के चलते ई-कॉमर्स कंपनियों की चांदी रही। एक रिपोर्ट  के अनुसार,  कई कंपनियों की बिक्री दिवाली से भी आगे निकल गई है। सबसे खास बात यह है कि इस बिक्री में करीब 80 फीसदी डिमांड टियर-2 शहरों से हुई है। 

विज्ञापन


20 हजार करोड़ का सामना बिका
कोरोना की शुरुआत के बाद ऑनलाइन खरीदारी में जमकर इजाफा देखने को मिला है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ऑनलाइन सामन खरीदने को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इसका नजारा दिवाली को भी देखने को मिला था और इस बार की होली में भी लोगों ने जमकर ऑनलाइन खरीदारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल होली पर 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान ऑनलाइन बिका है। यह पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। 

टियर-2 शहरों से ज्यादा मिले ऑर्डर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों को होली सेल में करीब 80 फीसदी ऑर्डर अमरावती, औरंगाबाद, अयोध्या, मुजफ्फरपुर और सिलचर जैसे टियर-2 शहरों से मिले। लोगों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो और स्नैपडील से खूब होली की खरीदारी की है। सॉफ्टबैंक के निवेश वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो की चार से छह मार्च तक आयोजित तीन दिन की होली सेल के दौरान 1.4 करोड़ से अधिक ऑर्डर आए। यह पिछले साल की दिवाली सेल से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें