फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online ITR Filing: आईटीआर एक और चार की ऑनलाइन फाइलिंग प्रक्रिया शुरू, आयकर विभाग ने दी जानकारी

Tue, 23 May 2023 04:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Online ITR Filling: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर 1 और 4 ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में दाखिल करने के लिए सक्षम हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि उन लोगों के लिए 31 जुलाई है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
itr file income tax filing new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23  के लिए व्यक्तियों, पेशेवरों और छोटे व्यवसायों की ओर से ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आईटीआर 1 और 4 को सक्षम कर दिया है। आयकर विभाग ने एक ट्वीट में कहा है कि अन्य आईटीआर/फॉर्म तैयार करने के लिए भी सॉफ्टवेयर/यूटिलिटीज को जल्द ही सक्षम किया जाएगा। विभाग ने एक ट्वीट के जवाब में इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर 1 और 4 ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में दाखिल करने के लिए सक्षम हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि उन लोगों के लिए 31 जुलाई है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है। 

आईटीआर-1 वेतनभोगी वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों की ओर से दाखिल किया जाता है। आईटीआर-2 उन व्यवसायों और पेशेवरों की ओर से दायर किया जाता है जिन्होंने अनुमानित कराधान का विकल्प चुना है और वे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 50 लाख रुपये से अधिक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें