फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था: लक्ष्य पाने में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग अहम, कई क्षेत्रों को बढ़ावा

Tue, 17 Dec 2024 08:31 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

एक लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पाने में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका। इससे एफडीआई-कर राजस्व समेत कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दशकों के डिजिटल परिवर्तनों ने भारत को 70 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स के साथ दुनिया में सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते बाजारों में स्थापित किया है। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, देश 2025-26 तक एक लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल करने की राह पर है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में  18-23 फीसदी का योगदान होगा। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि इसमें विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव लाने की अपार संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के जरिये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई), कर राजस्व, रोजगार सृजन, फिनटेक और साइबर सुरक्षा जैसे उद्योगों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत के लिए एक लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा। साथ ही, भारत का गेमिंग उद्योग गतिशीलता प्रदर्शित करता है, जिसका प्रभाव मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण और वाहन जैसे विविध क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने में सक्षम है। 

फिनटेक क्षेत्र को मिलेगा और प्रोत्साहन
भारत का ऑनलाइन गेमिंग तंत्र लगातार बढ़ रहा है। उद्योग के विकास के लिए सुरक्षित और कुशल डिजिटल भुगतान समाधानों की उपलब्धता महत्वपूर्ण रही है। ऑनलाइन गेमिंग उद्योग फिनटेक क्षेत्र में और अधिक विकास व उन्नति को प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें