फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: ऑनलाइन गेमिंग में अगले दशक में 2.5 लाख रोजगार के आसार; GST की गलत गणना से उद्योग पर असर

Wed, 20 Nov 2024 08:10 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के ऑनलाइन गेमिंग में अगले एक दशक में 2.5 लाख रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इंडिया गेमिंग रिपोर्ट के अनुसार भारत मे 45 करोड़ गेमर्स हैं। इस समय एक लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं।
विज्ञापन


वैश्विक निवेशक इस कारण निवेश करने से कतरा रहे हैं
हेड डिजिटल वर्क्स के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा कहते हैं कि ऑनलाइन गेमिंग उद्योग का आकार 2023 में 33,000 करोड़ रुपये रहा है। 2028 में यह 66,000 करोड़ रुपये हो सकता है। उद्योग को 1.2 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। सरकार को चाहिए कि वह इस उद्योग को बढ़ाने और निवेश को आकर्षित करने में मदद करे। जीएसटी की भारी दरों से वैश्विक निवेशक अब इस क्षेत्र में निवेश करने से कतरा रहे हैं।

कंपनियों के मुनाफे के आधार पर लगे टैक्स
जीएसटी की दरें मुनाफे के आधार पर होनी चाहिए। साथ ही, जो जीएसटी का नोटिस मिला है, वह भी उस राजस्व के आधार पर मिला है, जो कंपनियों का है ही नहीं। पिछले साल जिन कंपनियों को नोटिस मिला, उससे इस क्षेत्र  की वृद्धि दर घटकर 30 फीसदी रह गई है। जीएसटी से पहले यह 60 फीसदी तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें