Online Gaming: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को विनियमित करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्र ने बताया कि यह विधेयक बुधवार को संसद में पेश किए जाने की संभावना है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को विनियमित करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग विधेयक ऑनलाइन मनी गेमिंग और उसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है। दोनों अपराधों के लिए जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान करता है। इस विधेयक के तहत निगरानी और जवाबदेही के लिए वैधानिक नियामक प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव है। सूत्र ने बताया कि यह विधेयक बुधवार को संसद में पेश किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
बुधवार को संसद में पेश हो सकता है विधेयक
जून में मद्रास हाईकोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी याचिका को कर दिया था खारिज
न्यायालय ने कहा था कि राज्य के पास सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मामलों पर कानून पारित करने की पूरी क्षमता है।