फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: कोलकाता में 317 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, कारोबारी पवन रुइया के घर और ऑफिस पर छापेमारी

Tue, 11 Nov 2025 12:09 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने 317 करोड़ रुपये के बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि देशभर में करीब 1,379 लोगों को इस साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया गया। पुलिस ने कारोबारी पवन रुइया के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
Cyber Attack - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल पुलिस ने 317 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाभोड़ किया है। इस मामले में 148 फर्जी कंपनियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने कारोबारी पवन रुइया के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HSBC Report: भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, निवेश और वैश्विक भागीदारी से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

देशभर में 1379 लोगों को बनाया गया शिकार 

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि देशभर में करीब 1,379 लोगों को इस साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया गया, जिनसे कुल 317 करोड़ रुपये की ठगी की गई। यह रकम 148 फर्जी कंपनियों के बैंक खातों के जरिए भेजी गई और बाद में इन्हें कई फर्जी खातों में भेज दिया गया। साथ ही कई कंपनियों का रजिस्ट्रेशन एक ही पते पर पाया गया।

170 करोड़ रुपये को क्रिप्टोकरेंसी में बदला गया

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ठगे गए करीब 170 करोड़ रुपये को क्रिप्टोकरेंसी में बदला गया, ताकि पुलिस उन पैसों का ट्रैक न लगा सके।

कारोबारी पवन रुइया और उनके परिजनों का नाम शामिल

इस मामले में 5 नवंबर को बैरकपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में पवन रुइया, उनके परिजनों और करीबी सहयोगियों के नाम शामिल हैं। जांच में पाया गया कि रुइया के नियंत्रण वाली कंपनियों से जुड़े 11 निदेशक देशभर की 186 अन्य कंपनियों के भी बोर्ड में हैं।

पुलिस ने कोलकाता में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की, जिनमें पार्क सर्कस स्थित रुइया सेंटर', 129 पार्क स्ट्रीट स्थित डनलप इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने के अंतर्गत बर्जर हाउस और बल्लीगंज स्थित रुइया के आवास समेत कई स्थान शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें